Home मनोरंजन जिसने लाहौर नहीं देखा, वो जन्मा ही नहीं, सनी देओल की आने...

जिसने लाहौर नहीं देखा, वो जन्मा ही नहीं, सनी देओल की आने वाली फिल्म……

0

जिन लाहौर नई वेख्या, ओ जम्या ए नई एक बहुत ही मशहूर और ऐतिहासिक पंजाबी कहावत है। इसका मतलब है कि लाहौर की जीवंत संस्कृति, ऐतिहासिक विरासत और भव्यता को महसूस किए बिना जीवन अधूरा है। सनी देओल की आने वाली फिल्म बटवारा 1947 भी असगर वजाहत द्वारा लिखे गए नाटक जिन लाहौर नई वेख्या, ओ जम्या ए नई पर आधारित है।

एक लंबे अंतराल के बाद सनी देओल ने ग़दर 2 फिल्म से वापसी की और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई। इसके बाद अब सनी देओल बटवारा 1947 फिल्म लेकर आ रहे हैं। आमिर खान प्रोडक्शन तले बनने वाली इस फिल्म को नेशनल फिल्म अवॉर्ड विनर राजकुमार संतोषी डायरेक्ट कर रहे हैं।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार यह फिल्म इस साल 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सनी देओल के अलावा शबाना आज़मी, प्रीति जिंटा, अली फजल जैसे कलाकार शामिल है! यह फिल्म मशहूर लेखक असगर वजाहत के लोकप्रिय नाटक ‘जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जम्या ही नई’ पर आधारित है!

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here