Sanjay Leela Bhansali किसी पहचान के मोहताज नहीं है उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फ़िल्में दी है। देवदास और हम दिल दे चुके सनम जैसी फ़िल्मों ने दिखाया है कि संजय लीला भंसाली कितने शानदार फ़िल्म डायरेक्टर है।

हाल ही में संजय लीला भंसाली अपनी आने वाली फ़िल्म लव एंड वॉर में बिजी हैं। उनकी इस फ़िल्म में रणबीर कपूर और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। इस महीने लव एंड वॉर फ़िल्म की शूटिंग पूरी हो जाएगी।

बॉलीवुड गलियारे में खबर है कि इसके बाद संजय लीला भंसाली बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रही मधुबाला की बायोपिक पर फ़िल्म बनाने जा रहे हैं। इसके लिए उनकी सारा अर्जुन से बात चल रही है जिन्होंने धुरंधर फ़िल्म में शानदार काम किया था।


