एक आंदोलन से गुजरते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने तक का सफर तय करने वाले अरविंद केजरीवाल लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं! दिल्ली की जनता ने लगातार केजरीवाल पर भरोसा दिखाया लेकिन इस बार के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बाजी मार ली थीं।
अरविंद केजरीवाल लगातार अपने राजनीतिक बयानों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। आज देश में नीट का पेपर आयोजित कराया जा रहा है जिसको लेकर अरविंद केजरीवाल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि मुझे पता है कि आप लोगों ने बहुत कुछ सहा है। एक ही महीने में दो बार नीट का एग्जाम देना कोई आसान बात नहीं है।
उन्होंने आगे लिखा कि एक बार नीट का एग्जाम देने में ही नानी याद आ जाती है। उन्होंने बच्चों को सलाह देते हुए कहा है कि पूरे मन से पढ़ाई करें और शांति से अपना पेपर दें। मुझे पूरा यकीन है कि आप अच्छे नंबरों से पास होंगे।



