Homeखेलजेसन गिलेस्पी ने बताया सचिन और लारा में से किसको आउट करना...

जेसन गिलेस्पी ने बताया सचिन और लारा में से किसको आउट करना था मुश्किल…….

पिछले कुछ दशकों में अगर दुनिया के दो सबसे शानदार बल्लेबाजों की बात की जाए तो सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा का नाम आता है! सचिन तेंदुलकर ने अपने क्रिकेट कैरियर में दुनिया में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं! उन्होंने दुनिया में सबसे ज्यादा शतक और सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाए हैं! क्रिकेट का बड़े से बड़ा रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है, इसलिए उन्हें क्रिकेट का भगवान भी कहा जाता है तो वहीं ब्रायन लारा के नाम भी कुछ कम रिकॉर्ड नहीं है! उन्होंने टेस्ट क्रिकेट ही एक ही पारी में 400 रन बनाकर पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था!

जानकारी के लिए बता दें कि सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा को गेंदबाजी करना किसी भी गेंदबाज के लिए आसान नहीं था! उस दौर के सभी गेंदबाज इन दोनों बल्लेबाजों के सामने परेशान दिखाई दिया करते थे! हालांकि वर्तमान समय में यह दोनों ही बल्लेबाज क्रिकेट से संन्यास लेकर एक अलग ही तरह की जिंदगी जी रहे हैं! हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने खुलासा किया है कि उन्हें सचिन और लारा में से किस को आउट करना सबसे ज्यादा मुश्किल हुआ करता था!

जेसन गिलेस्पी ने इन दोनों बल्लेबाजों के बारे में बात करते हुए कहा कि यह दोनों अलग-अलग प्रकार के खिलाड़ी थे! दोनों में समान तरीके से मुश्किल हालातों को बेहतर हालातों में बदलने की काबिलियत थी! मुझे हमेशा लगता है कि सचिन को आउट कर पाना मुश्किल है क्यों कि वह लारा की तरह आपको मारते नहीं थे! उन्होंने कहा कि दोनों शानदार खिलाड़ी हैं! मैं इस बात से खुश हूं कि मुझे अब इन दोनों को गेंदबाजी नहीं करना पड़ती? यह दोनों बेहतरीन थे! मेरे लिए यह सम्मान की बात है कि मैं आपके सामने बैठकर यह बता रहा हूं कि मैंने इन दोनों को गेंदबाजी की!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments