80 के दशक में सनी देओल ने अपने करियर की शुरुआत बेताब फिल्म से की! यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कामयाब रही! इसके बाद उन्होंने घातक,घायल, दामिनी, गदर और ग़दर 2 जैसी शानदार फिल्में बॉलीवुड की दी।
एक लंबे अंतराल के बाद सनी देओल ने ग़दर 2 फिल्म से वापसी की और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई। इसके बाद अब सनी देओल बटवारा 1947 फिल्म लेकर आ रहे हैं। आमिर खान प्रोडक्शन तले बनने वाली इस फिल्म को नेशनल फिल्म अवॉर्ड विनर राजकुमार संतोषी डायरेक्ट कर रहे हैं।
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार यह फिल्म इस साल 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सनी देओल के अलावा शबाना आज़मी, प्रीति जिंटा, अली फजल जैसे कलाकार शामिल है! यह फिल्म मशहूर लेखक असगर वजाहत के लोकप्रिय नाटक ‘जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जम्या ही नई’ पर आधारित है!




