विराट कोहली टेस्ट और T20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। अब वो सिर्फ वनडे क्रिकेट में ही देखने को मिलते हैं लेकिन अफगानिस्तान के साथ होने वाली वनडे सीरीज से भी विराट कोहली को बाहर होना पड़ा।

विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल 2026 की ट्रॉफी जीतने में अहम भूमिका निभाई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से विराट कोहली ने सबसे ज्यादा रन बनाए। विराट कोहली अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान तो नहीं है लेकिन आज भी सबसे ज्यादा फैंस उन्हें ही देखने आते हैं।
अफगानिस्तान के खिलाफ 13 जून से शुरू होने वाली तीन वनडे मातु की सीरीज से विराट कोहली बाहर हो गए हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई है जिसकी वजह से उन्हें इस सीरीज से बाहर बैठना पड़ेगा।


