बात को ज्यादा मुश्किल अल्फाजों में नहीं कहूंगा क्योंकि बात बिल्कुल सीधी सी है, या तो आप अपना खुद का लक्ष्य तय करके उसके लिए मेहनत करें, या फिर किसी और के विजन को पूरा करने में अपनी पूरी जिंदगी लगा दें।
“सपने वो नहीं जो सोते वक्त देखते हैं, सपने वो हैं जो आपको सोने नहीं देते।”
इसमें जोखिम (risk) हो सकता है, लेकिन इसमें आपको जुनून, सुकून और आज़ादी का ऐसा कॉकटेल मिलेगा जो संघर्ष में आपके पांव में पड़े पांव के छालों में मरहम का काम करेगा!
जबकि दूसरों के सपने में आपको एक निश्चित सुरक्षा मिलती है, लेकिन आप अपनी शर्तों पर नहीं, बल्कि किसी और की बनाई हुई रूपरेखा पर काम करते हैं।“इससे पहले की सपने सच हो आपको सपने देखने होंगे।”



